MP के सिर्फ दो जिले कोरोना क्लीन, रिकवरी रेट अब 53 प्रतिशत

MP के सिर्फ दो जिले कोरोना क्लीन, रिकवरी रेट अब 53 प्रतिशत

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या सात हजार पार हो चुकी है| प्रदेश के 52 में से 50 जिले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब सिर्फ कटनी और निवाड़ी दो जिले ही इस बीमारी से अछूते हैं। राहत कि खबर यह है कि प्रदेश की कोरोना रिकवरी रेट अब 53 प्रतिशत हो गई है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश में कोरोना की डबलिंग रेट 21 दिन हो गई है।

कटनी और निवाड़ी जिला अब तक कोरोना के शिकार से बचे हुए हैं| हालाँकि सुकून की बात यह है कि संक्रमित 21 जिलों में 9 या इससे कम मरीज हैं, जबकि राज्य के 62 फीसद मरीज इंदौर व भोपाल में हैं। कोरोना की चपेट में आए 50 जिलों में से 25 में अभी तक कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक 3689 स्वस्थ हो चुके हैं। 3030 का इलाज चल रहा है, जबकि 305 की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। प्रदेश की कोरोना रिकवरी रेट अब 53 प्रतिशत हो गई है। देश की रिकवरी रेट 41.8 प्रतिशत है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश में कोरोना की डबलिंग रेट 21 दिन हो गई है। वहीं देश की कोरोना डबलिंग रेट 15.4 दिन है। इंदौर जिले की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने बताया कि इंदौर में सघन सर्वे तथा टैस्ट के माध्यम से मरीजों की जल्द पहचान से मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आ रही है। इंदौर की कोरोना मृत्यु दर 3.6 है, म.प्र. की 4.1 प्रतिशत है और भारत की 2.6 प्रतिशत है। गत सप्ताह इंदौर की कोरोना मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत रही। कोरोना मरीजों की डबलिंग रेट बढ़कर 30 दिन हो गई है। शहर के संक्रमित वार्ड की संख्या 79 से 62 रह गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews