मुसलमानों के लिए भस्मासुर है ओवैसी : डॉ नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के विवादित बयान पर भाजपा हमलावर हो गयी है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ओवैसी मुसलमानों के लिए भस्मासुर है पहले उन्होंने अन्य समाजो से विद्वेष फैलाने की कोशिश की और अब नारी का अपमान करने करने का दुःसाहस कर रहे है।

यह भी पढ़ें…. भोपाल : शहर में क्रूरता की हदें पार दोस्त की हत्या कर, अपने ही घर में दफनाया शव

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि ओवैसी कह रहे है कि भारतीय मुसलमानों का मुगलो से कोई संबंध नही है तो फिर वह इस बात का जवाब दे कि मुगलो द्वारा बनाए गए स्मारको व इमारतों पर विवाद होते ही वह ओर उनके समर्थक क्यों हाय तौबा मचाने लगते है। ओवैसी केवल इस तरह के बयान विवाद पैदा करने के लिए ही देते है। डॉ मिश्रा ने कहा मुगल बादशाहों की पत्नियों पर सवाल उठा कर ओवैसी जी ने एक बार फिर नारी अस्मिता पर सवाल उठा दिया है। दरअसल ओवैसी जी नारी के अपमान में ही अपना सम्मान समझते है कभी भी किसी ने ओवैसी जी को महिलाओं के अधिकार पर बोलते नही देखा होगा कभी उनके सम्मान के लिए बोलते नही सुना होगा। दरअसल ओवैसी जी की यह ही मानसिकता है। ओवैसी मातृभूमि के अपमान का मातृशक्ति के अपमान का कोई मौका नही छोड़ते है। देश की जनता ओवैसी जेसो की मानसिकता अच्छे से समझती है यही कारण है कि ओवैसी अब धीरे धीरे अप्रसांगिक होते जा रहे है।

[dgv_vimeo_video id=”713168616″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews