
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पीएम केयर्स के अंतर्गत भोपाल के जय प्रकाश अस्पताल (जेपी अस्पताल) में निर्मित पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र (Oxygen plant) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की वर्चुअल उपस्थिति में लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan), सांसद प्रज्ञा भारती सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में हम #COVID19 की तीसरी लहर की तैयारी में जुटे हैं और आप सबके सहयोग से हमारी कोशिश यह है कि प्रदेश की धरती पर तीसरी लहर आये ही नहीं। इसलिए मध्यप्रदेश ने वैक्सीनेशन के मामले में भी रिकॉर्ड बनाया है। मैं स्वास्थ्यकर्मियों, डॉक्टर्स, समाजसेवियों, जनता जनार्दन को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
सिविल अस्पताल में नर्स और एक्स आर्मी मैन के बीच हुआ विवाद, चले जमकर जूते

प्रधानमंत्री केयर फंड के अंतर्गत जे.पी. अस्पताल परिसर में स्थापित दोनों ऑक्सीजन प्लांट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा कि टीकाकरण इसी गति से होता रहे और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन भी हम सब करते रहें। आज मध्यप्रदेश में केवल चार केस आये हैं और मुझे विश्वास है कि मध्यप्रदेश आप सबके सहयोग से यह लड़ाई जीतेगा़। सीएम ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सबको फ्री में वैक्सीन उपलब्ध कराई है। आप सबसे अपील करता हूं कि वैक्सीन की पहली और दूसरी दोनों डोज अवश्य लगवा लेना, यह जीवन का सुरक्षा चक्र है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र कार्यक्रम में #PMCARES के अंतर्गत प्रदेश के जेपी अस्पताल, भोपाल में निर्मित एक-एक हजार LPM क्षमता के दो पीएसए प्लांट का वर्चुअली उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj भी भोपाल से शामिल हुए। pic.twitter.com/DuCFrEYSEy
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 7, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

