बड़ी खबर- हरदा में जल्द शुरु होगा ऑक्सीजन प्लांट, कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कृषि मंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  में कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़ों और ऑक्सीजन की हो रही कमी के बाद कृषि विकास मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel)  का बड़ा बयान सामने आया है। कृषि मंत्री ने कहा है कि हरदा (Harda) में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen plant) प्रारंभ होगा। ऑक्सीजन प्लांट के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ तत्काल करने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए हैं।

यह भी पढ़े.. मप्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, ऐसा करने पर मिलेगी बिल में छूट

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हरदा जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट लगाये जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। प्लांट में प्रतिघंटा लगभग 400 लीटर आक्सीजन तैयार होगी। वर्तमान में कोविड संक्रमण की बढती दर के दृष्टिगत संक्रमण के इलाज के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति किया जाना आवश्यक है। सोमवार से जिला चिकित्सालय हरदा में स्थान चिन्हित कर सिविल वर्क शुरू किया जायेगा।

यह भी पढ़े.. मप्र में 30 अप्रैल तक रहेगी सख्ती, सीएम शिवराज सिंह बोले- कोई भी बेवजह बाहर ना निकलें

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि भारत सरकार (Indian Government) की टीम द्वारा आंकलन कर ऑक्सीजन प्लांट यथाशीघ्र तैयार कर लिया जावेगा। हरदा जिला चिकित्सालय को ऑक्सीजन प्लांट की सौगात प्रदान करने के लिए भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)  का आभार व्यक्त किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews