ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के विरोध में पाक पीएम का भोपाल में पुतला दहन

ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के विरोध में पाक पीएम का भोपाल में पुतला दहन

भोपाल। कांग्रेस  विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में रविवार को बुधवारा चारबत्ती चौराहे पर पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के विरोध में पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर बडी़ संख्या में कांग्रेंस कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक आरिफ मसूद ने कहा ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर भीड़ द्वारा हमला किया जाना कायरना है। इस घटना की जितनी निन्दा की जाये वह कम है।

विधायक आरिफ मसूद ने कहा किइस मामले में हम भारत सरकार से दोषियों पर कार्रवाई के लिये पाकिस्तान सरकार पर दबाओ बनाये ओर श्रद्वाधलुओं की सुरक्षा के लिये पाक सरकार को कडे़ क़दम उठाने को कहे। विधायक आरिफ मसूद ने कहा इस प्रकार की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं ओर सिख समुदाय के साथ शांतिप्रिय है गरीबों ओर बेसहारा लोगों की वह हर समय मदद करते हैं। भारत का हर नागरिक सिख समुदाय के साथ है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews