पंचायत चुनाव 2021: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, बिजली का बिल देगा बड़ा झटका

पंचायत चुनावों

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में आज सोमवार 13 दिसंबर 2021 से पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। आज से उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आज से प्रथम और द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल होने शुरू होंगे। वही नामांकन पत्र के साथ कोई शुल्क बकाया नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र देना होगा। यानी विभिन्न टैक्स भुगतान के साथ बिजली के नोड्यूज भी जरूरी है।  इन चुनावों में बिजली का बिल ना भरने वाले उम्मीदवार अयोग्य रहेंगे।

यह भी पढ़े.. किसे दिया दिग्विजय ने खुद पर कॉमेडी करने के लिए भोपाल आने का निमंत्रण

पहले और दूसरे चरण के लिए पंचायती चुनाव में नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। इस फॉर्म को भरने के लिए पंच पद के उम्मीदवार को 400 रू, सरपंच पद के उम्मीदवार को 2000 रू, जनपद पंचायत के उम्मीदवार को 4000 रू और जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार को 8000 रू राशि जमा करनी होगी। एससी,एसटी, ओबीसी और महिलाओं से आधी राशि ली जाएगी। पंचायत का चुनाव लड़ने वाली हर प्रत्याशी को फार्म के साथ-साथ पंचायतों से नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेकर भी लगाने होंगे।

अगर किसी भी व्यक्ति का नो ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं लगता है तो उसका नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा। यह नो ड्यू सर्टिफिकेट पूर्व के वित्त वर्ष तक का होगा। इसके साथ साथ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद ने साफ कहा है कि सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थियों को अपने नामांकन फार्म के साथ संबंधित बिजली कंपनी का नो ड्यूज प्रमाण पत्र भी देना होगा। यानी किसी व्यक्ति का बिल बकाया है तो वह बिना बिल जमा करे और संबंधित कंपनी से नो ड्यूज सर्टिफिकेट लिए पद के लिए नामांकन भरने के अयोग्य होगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को तोहफा, DA वृद्धि से 95 हजार तक बढ़ी राशि, खाते में आ रही इतनी रकम

नो ड्यूज सर्टिफिकेट भी छह माह पहले तक की राशि तक के संबंध में देना होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर है और यह 23 दिसंबर तक वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिन्हों का भी आवंटन किया जाएगा। यदि जरूरी हुआ तो पहले चरण के लिए 6 जनवरी और दूसरे चरण के लिए 28 जनवरी को मतदान होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews