पंचायत चुनाव : राज्य निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर्स को दिए ये निर्देश

MP Panchayat By-Election

MP News : मध्य प्रदेश में पंचायतों के लिए पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों के लिए अगले महीने मतदान होना है जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग (MP State Election Commission) की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं, आयोग निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश और जानकारियों सम्बंधित अधिकारियों को दे रहे हैं।

निर्वाचन आयोग ने दिए ये निर्देश

इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग सचिव राकेश सिंह ने आज सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, सचिव राकेश सिंह ने सभी कलेक्टर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन पंचायतों के आम/उप निर्वाचन हो (Panchayat Election) रहे हैं, वहाँ के मतदाताओं को वोटर स्लिप उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

ऐसा रहेगा चुनाव कार्यक्रम

उल्लेखनीय है कि पंच पद के लिये मतदान मतपत्र एवं मतपेटी द्वारा कराया जायेगा तथा सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिये मतदान ईव्हीएम (EVM) से होगा। पंच के 61 हजार 936 पद के लिये उप निर्वाचन और 1364 पद के लिये आम निर्वाचन होगा। वहीं सरपंच के 122 पद के लिये उप निर्वाचन एवं 78 पद के लिये आम निर्वाचन होगा। इसके अलावा जनपद पंचायत सदस्य के 9 पद के लिये उप निर्वाचन होगा। मतदान 5 जनवरी 2023 को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews