बीना-कोटा-मेमू एवं भोपाल-बीना मेमू ट्रेन की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन

mp railway

RAIL NEWS : रेल-प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 11064 बीना-कोटा एक्सप्रेस मेमू ट्रेन का बीना स्टेशन से लेकर पगारा स्टेशन के मध्य के रेलवे स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06631 भोपाल-बीना मेमू ट्रेन का बीना स्टेशन पर आगमन समय में आंशिक परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। समय सारणी में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है।

यह रहेगा शेड्यूल 

गाड़ी संख्या 11064 बीना – कोटा एक्सप्रेस मेमू ट्रेन बीना से पगारा के मध्य बीना से 11.00 बजे प्रस्थान कर महादेवखेड़ी 11.10 बजे, सेमरखेड़ी 11.19 बजे, कंजिया 11.29 बजे, मुंगावली 11.41 बजे, गुनेरू बामोरी 11.52 बजे, पिपरई गांव 12.05 बजे, रेहटवास 12.15 बजे, ओर 12.24 बजे, हिनोतिया पीपलखेड़ा 12.32 बजे, अशोकनगर 12.42 बजे, रातीखेड़ा 12.52 बजे, साढोरा गांव 13.02 बजे, पीलीघटा 13.11 बजे और पगारा स्टेशन पर 13.20 बजे तक के लिए समय सारणी में संशोधन किया गया है । गुना स्टेशन से कोटा स्टेशन के बीच इस गाड़ी की समय सारणी यथावत है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06631 भोपाल-बीना मेमू ट्रेन का बीना स्टेशन पर आगमन समय 10.50 बजे था जिसमे आंशिक संशोधन करते हुए 10.45 बजे किया गया है। यात्रीगण कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews