विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा ‘कांग्रेस ने फूट डालो और राज करो की नीति पर चलते हुए देश के विभाजन का पाप किया’

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि असंख्य भारतवासी कुछ लोगों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की भेंट चढ़ गये। बंटवारे के उस काले अध्याय को देशवासी कभी भुला नहीं सकेंगे। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका जैसी अतीत की गलतियों से सीख लेकर हम सभी भविष्य की लंबी उड़ान के लिए तैयार होना चाहिए।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा ‘कांग्रेस ने फूट डालो और राज करो की नीति पर चलते हुए देश के विभाजन का पाप किया’

Partition Horrors Remembrance Day : आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सीएम डॉ मोहन यादव भोपाल के सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया एवं विभाजन का दर्द सहने वाले नागरिकों को सम्मानित किया। यहाँ कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, भोपाल की महापौर मालती राय, विधायक भगवान दास सबनानी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘असंख्य भारतवासी कुछ लोगों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की भेंट चढ़ गये। बंटवारे के उस काले अध्याय को देशवासी कभी भुला नहीं सकेंगे।विभाजन के कारण बलिदान हुए अमर हुतात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि! धर्म के आधार पर हुआ देश का विभाजन भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय था। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों द्वारा इस दिवस को स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाना, विस्थापन का दर्द झेलने वाले लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि है।’

कांग्रेस पर जड़ा आरोप

उन्होंने कहा कि हमें विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के दंश को सदैव स्मरण रखना चाहिए। सीएम ने देश के विभाजन के लिए कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ‘कांग्रेस ने फूट डालो और राज करो की नीति पर चलते हुए देश के विभाजन का पाप किया।’ इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छूटे हुए लोगों को देश की नागरिकता देने के लिए कानून बनाया गया है। विभाजन की विभीषिका जैसी अतीत की गलतियों से सीख लेकर हम सभी भविष्य की लंबी उड़ान के लिए तैयार हों ।’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभाजन पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews