टोटल लॉकडाउन में कर रहे थे पार्टी, पुलिस ने रस्सी से बांधकर निकाला जुलूस

टोटल लॉकडाउन में कर रहे थे पार्टी, पुलिस ने रस्सी से बांधकर निकाला जुलूस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
कोरोना संकट के बीच रविवार को प्रदेश भर में लॉकडाउन (Lockdown) लागू किया गया था| इस दौरान घरों से बेबजह बाहर न निकलने की अपील प्रशासन द्वारा की गई थी| टोटल लॉकडाउन (Totl Lockdown) के बावजूद एक होटल में लोग पार्टी कर रहे थे| सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए 54 लोगों को गिरफ्तार किया है| वहीं उन्हें सबक सीखने के लिए पुलिस ने रस्सी से बांधकर जुलूस भी निकाला|

टोटल लॉकडाउन के दौरान सभी गतिविधियों पर प्रतिबन्ध रहता है, मेडिकल सर्विसेस को छोड़ सारी चीजें बंद रहती हैं। ऐसे में शहर के बैरागढ़ इलाके में कुछ लोग नियम को तोड़ कर पार्टी कर रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और पार्टी कर रहे लोगों को पुलिस थाने लेकर आई । इन सब लोगों को बैरागढ़ पुलिस जुलूस निकालकर थाने लाई |

टी वार्ड स्थित अकड़ बकड रेस्टोरेंट में पार्टी चल रही थी। इसके बाद बैरागढ़ पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कीा बताया जाता है कि यहां 50 से अधिक लोग पार्टी कर रहे थे| पुलिस ने दबिश देकर सभी को पकड़ा और रस्सी से घेराबंदी कर पुलिस इन्हें सड़कों पर पैदल लेकर थाने पहुंची| होटल से शराब की कुछ बोतलें भी बरामद की गई हैं| फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews