कमलनाथ की कांग्रेस को निपटा कर ही मानेंगे पटवारी : डॉ हितेष वाजपेयी

कमलनाथ की कांग्रेस को निपटा कर ही मानेंगे पटवारी : डॉ हितेष वाजपेयी

MP Assembly Budget Session :  मध्य प्रदेश विधानसभा में चर्चा के दौरान विवादित टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया है। इधर बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर हितेश वाजपेई ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि विधानसभा में झूठ बोलने पर जीतू पटवारी निलंबित हो गये। पटवारी पहले भी सुर्ख़ियों में रहने के लिए कई बार भ्रम फैला चुके हैं।

हितेश ने आगे लिखा है कि विवादों मे रहने के कारण कानपुर के कमलनाथ ने उन्हे मीडिया कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाया था। पिछले विधानसभा सत्र में ट्विट कर राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करने के अलोकतांत्रिक आग्रह करने पर कमलनाथ ने ही जीतू से किनारा कर लिया था। साथ-साथ सदन में पटवारी के व्यवहार को कमलनाथ ने ही गलत बताया था।

हितेश ने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के बारे में एक चुनाव प्रचार मे जीतू ने ही कहा था कि पार्टी गई तेल लेने। उन्होने महिलाओं का भी चुनाव प्रचार के दौरान अपमान किया था । सदन में कई बार पटवारी ने मीडिया के ख़िलाफ़ भी कई बार बोल चुके हैं। ऐसा लगता है कि ज्यादा जल्दी अध्यक्ष बनना चाहते हैं जीतू पटवारी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews