पीसी शर्मा ने आरडी प्रजापति के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया, बोले ‘महिलाएं अपने रूप में आ गईं तो ये कहीं के नहीं बचेंगे’, कहा- बीजेपी की उल्टी गिनती शुरु

कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह हिंदुत्व और सनातन धर्म की बात तो करती है, लेकिन ऐसे मामलों में चुप्पी साध लेती है। उन्होंने इसे महिलाओं और धार्मिक मूल्यों का अपमान बताते कहा कि जनता अब बीजेपी की सच्चाई समझ चुकी है।
PC Sharma

फाइल फोटो

बीजेपी के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति द्वारा कथावाचकों और महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने इस मामले पर बीजेपी को घेरते हुए कहा है कि प्रदेश में कथावाचकों द्वारा महिलाओं पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया तो ये कहीं के नहीं बचेंगे।

बता दें कि पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने एक सभा में कथावाचकों और महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी जिसके बाद उनके खिलाफ आक्रोश फैल गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि एक तरफ बीजेपी हिंदुत्व और सनातन धर्म की बात करती है, लेकिन उसके पूर्व विधायक ही साधु-संतों के लिए इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पीसी शर्मा ने आरडी प्रजापति के बयान की निंदा की

भोपाल में ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त महासम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने प्रमुख कथावाचकों  जगद्गुरु रामभद्राचार्य, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की। इसे लेकर उनके खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरा है। पूर्व मंत्री पीसी ने कहा कि हमारे देश में महिलाओं को देवी, लक्ष्मी और सरस्वती के रूप में स्थान दिया गया है और आरडी प्रजापति का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो हिंदुत्व और सनातन की बात करते हैं, लेकिन ऐसे मामलों में चुप्पी साधे रहती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि गुप्त नवरात्रि के पवित्र पर्व की शुरुआत हो चुकी है और अगर महिलाओं ने अपना रूप दिखा दिया तो ये कहीं के नहीं रहेंगे।

बीजेपी पर साधा निशाना 

इसी के साथ पीसी शर्मा ने इंदौर से हटाए गए निगमायुक्त दिलीप यादव की नई पदस्थापना पर भी निशाना साधा और कहा है कि उसे इस बात से कोई मतलब नहीं है कि प्रदेश में लोग पानी से और कफ सिरप से मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी मौतें हो चुकी हैं और बीजेपी मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता अब इनकी असलियत समझ चुकी है और बीजेपी की उल्टी गिनती शुरु हो गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews