मंत्री पीसी शर्मा को जनसंपर्क और बाला बच्चन को तकनीकी शिक्षा विभाग की भी जिम्मेदारी

PC-Sharma-gets-public-relations-and-Bala-Bachchan's-responsibility-of-technical-education-department

भोपाल। कमलनाथ सरकार मे विधि एवं विधायी मंत्री पीसी शर्मा को तीन अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जनसंपर्क विभाग के साथ  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विमानन एवम धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मण्डल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वही गृहमंत्री बाला बच्चन को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, लोकसेवा प्रबंधक विभाग की भी कमान सौंपी गई है।  

एक हफ्ते के अंंदर कमलनाथ सरकार द्वारा विभागों के बंटवारे के बाद यह दूसरा बड़ा फेरबदल किया गया है।  इससे पहले बुधवार को मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पहले ये विभाग मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पास रखे थे।

हाल ही में  कमलनाथ मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया था।इसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ ने औद्योगिक नीति, जनसंपर्क और तकनीकी शिक्षा जैसे विभाग अपने पास रखे थे। वहीं, बाला बच्चन को गृह व जेल, विजयलक्ष्मी साधौ को संस्कृति व चिकित्सा शिक्षा और तुलसी सिलावट को लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग का पदभार दिया गया था। इसके साथ ही सज्जन सिंह वर्मा को लोक निर्माण व पर्यावरण, इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास, प्रियव्रत सिंह को उर्जा, आरिफ अकील को भोपाल गैस त्रासदी राहत व अल्पसंख्यक कल्याण, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्द्धन सिंह को नगरीय विकास और पी सी शर्मा को विधि विभाग का प्रभार दिया गया था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews