MP के कर्मचारियों-अधिकारियों को बड़ी राहत, पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम लागू, ऐसे मिलेगा लाभ

epfo pension

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बिजली कंपनी के रिटायर अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। पूर्व क्षेत्र बिजली कंपनी ने पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया है, जिसके बाद पेंशनरों को कंपनी के पोर्टल पर संपूर्ण जानकारी मिलेगी। इस पर कंपनी से सेवा निवृत्त होने जा रहे अधिकारी एवं कर्मचारियों के आवेदन प्रस्तुत करने से लेकर पेंशन आदेश (PO), पेंशन भुगतान आदेश (PPO) जारी होने तक की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़े..MP College : छात्रों को मिली राहत, बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, 28 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MP East Zone Electricity Distribution Company Limited) से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को अब पेंशन प्रकरणों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। कंपनी द्वारा पेंशन निर्धारण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और आटोमेटिक बनाया गया है। पेंशन से संबंधित सभी जानकारी सर्व संबंधितों को एक ही पटल पर उपलब्ध कराने एवं उसकी समीक्षा की व्यवस्था के उद्देश्य से पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है।

यह भी पढ़े.. Facebook की तर्ज पर WhatsApp ला रहा नया फीचर, इन यूजर्स को मिलेगा लाभ

कंपनी से सेवा निवृत्त होने जा रहे अधिकारी एवं कर्मचारियों के आवेदन प्रस्तुत करने से लेकर पेंशन आदेश (पीओ), पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी होने तक की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। इस प्रणाली में प्रस्तुत किए गए आवेदन के अनुमोदन एवं आदेश जारी होने की सूचना संबंधित पेंशनर को एसएमएस के माध्यम से भेजी जायेगी। पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम के लिए अलग से पोर्टल pms.mpez.co.in बनाया गया है। इस पर लॉगिन कर पेंशन प्रकरण से संबंधित संपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी ।

बिजली बिलिंग संबंधी शिकायतें आधी हुईं

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में जहाँ मई 2021 में 19425 बिलिंग संबंधी शिकायतें आई थी, वही दिसंबर 21 में बिलिंग संबंधी शिकायतें घटकर 9 हजार 692 आई हैं। भोपाल शहर में जहाँ मई 21 में बिलिंग संबंधी 5675 शिकायतें आई थी। वहीँ जून 21 से प्रतिमाह निरंतर घटते हुए दिसंबर 21 में 2931 रह गई। भोपाल ग्रामीण में मई 21 में 1 हजार 778 शिकायतें प्राप्त हुई थी, जो दिसंबर 21 में घटकर 591 रह गई हैं। ग्वालियर शहर में मई 21 में बिलिंग संबंधी 3291 शिकायतें प्राप्त हुई, जो दिसंबर 21 में घटकर 1658 रह गईं। इसका सीधा मतलब यह है कि बिलिंग संबंधी शिकायतें अब लगभग आधी हो गई हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रयास हैं कि बिलिंग संबंधी शिकायतों को शून्य लेवल पर लाया जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews