डराकर, धमकाकर लोगों को बीजेपी में शामिल कराया जा रहा है, कांग्रेसी विधायक नीलेश उइके के छापे पर बोले जीतू पटवारी

डराकर, धमकाकर लोगों को बीजेपी में शामिल कराया जा रहा है, कांग्रेसी विधायक नीलेश उइके के छापे पर बोले जीतू पटवारी

MP Politics : देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में हलचल देखने को मिल रही है। जहां एक ओर नेता एक-दूसरे पर कटाक्ष पर कटाक्ष कस रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की भी मुस्तैदी के साथ अपने काम में लगा हुआ है।

Jitu Patwari

कल कांग्रेस विधायक नीलेश उइके के घर पुलिस द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई है, उइके पांढुर्ना से विधायक हैं, साथ ही वह पूर्व सीएम कमलनाथ के काफी करीबी माने जाते हैं।

अब इस बात को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान सामने आया है।

जीतू पटवारी ने दिया बयान

दरअसल, जीतू पटवारी ने कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी में शामिल होने वाले लोग प्रशासन से परेशान हो चुके हैं और जेल जाने के डर से पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि विधायक नीलेश ने ऐसा बताया भी है कि उन्हें पार्टी ज्वाइन करने के लिए डराया, धमकाया गया है। जिससे यह साबित होता है कि बात ना मानने पर यह कार्रवाई की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”934676316″]

3 घंटे चली थी तलाशी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि विधायक नीलेश उइके के घर पर बड़ी मात्रा में शराब रखी गई है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग और पुलिस विभाग की टीम ने विधायक के घर और खेत में दबिश दी। लगभग तीन घंटे तक तलाशी लेने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ कुछ भी नहीं लगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews