अजय देवगन, अक्षय कुमार, शाहरुख़ खान के पोस्टर्स पर जनता ने पोती कालिख, जानें वजह

अजय देवगन, अक्षय कुमार, शाहरुख़ खान के पोस्टर्स पर जनता ने पोती कालिख, जानें वजह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जनता जब प्यार करती है तो सर पर बैठा लेती है और जब नाराज होती है तो कालिख (Soot ) तक पोत देती है।  इसका प्रमाण आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस एक मौके पर राजधानी में देखने को मिला। भोपाल में जूनियर डॉक्टर्स आज सड़क पर उतरे उन्होंने जनता को तंबाकू से होने वाले नुकसान बताये वहीं नाराजगी जाहिर करते हुए गुटखा का विज्ञापन करने वाले फिल्म अभिनेता अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरुख़ खान के पोस्टर्स पर उनके चेहरों पर कालिख (Soot on the posters of Bollywood stars) पोत दी।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) के मौके पर आज भोपाल के लोगों का गुस्सा बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरुख़ खान पर फूटा। इन फिल्म स्टार्स द्वारा गुटखे का विज्ञापन करने के विरोध में भोपाल के लोगों ने जूनियर डॉक्टर्स के साथ मिलकर पिपलानी बस स्टॉप पर लगे गुटखे के विज्ञापन पर कालिख पोत दी।

ये भी पढ़ें – विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर MP सरकार की नवीन पहल, TCC की होगी स्थापना, लोगों को मिलेगा लाभ

फिल्म स्टार्स के पोस्टर पर कालिख पोतने वाले डॉ प्रशांत त्रिपाठी का कहना है कि हम इन्हें प्यार देते हैं , नायक समझते हैं लेकिन ये लोग गुटखे का विज्ञापन कर लाखों रुपये कमाते हैं और कैंसर जैसी बीमारियों के नजदीक लोगों को भेजते हैं। इनकी भी जवाबदारी बनती है कि लोगों को कैंसर से बचाव के लिए जागरूक करें ना कि विज्ञापन करें। आक्रोशित जनता ने गुटखा और तीनों फिल्म अभिनेताओं का पुतला भी सड़क पर फूंका।

[dgv_vimeo_video id=”715572539″]

[dgv_vimeo_video id=”715578370″]

[dgv_vimeo_video id=”715578958″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews