Petrol Diesel Price: चुनाव के बाद आम आदमी को झटका, इतने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Price

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2021)के बाद आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies)ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) के दामों में बढ़ोत्तरी की है।18 दिन स्थिर रहने के बाद मंगलवार को पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर और डीजल 18 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ

यह भी पढ़े.. ममता बनर्जी पर सीएम का वार- राजनीति में कुछ स्थायी नहीं, परिस्थितियां बदलते देर नहीं लगती

नए रेट (Petrol Diesel Price) के बाद दिल्ली में 90.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.91 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।मुंबई में 96.95 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.88 रुपये प्रति लीटर हो गया हैं।वही कोलकाता में पेट्रोल 90.76 रुपए, तो चेन्नई में 92.55 रुपए प्रति लीटर तो कोलकाता में डीजल 83.78 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में डीजल 85.90 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया हैं।

यह भी पढ़े.. संबल योजना: शिवराज सिंह चौहान आज हितग्राहियों के खातों में 379 करोड़ करेंगे ट्रांसफर

बता दे कि सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। पिछले एक साल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) की तुलना की जाए तो पेट्रोल 21 रुपए लीटर महंगा हुआ है। आईओसी की वेबसाइट के मुताबिक, 04 मई 2020 को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का रेट 69.59 रुपए था। वहीं एक साल पहले डीजल 62.29 रुपए प्रति लीटर था।

राजधानी का ऐसा है हाल

इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो आज 4 मई को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.60 रुपये लीटर और डीजल 89.17 रुपये लीटर  (Petrol Diesel Price) के करीब बिक रहा है।  भोपाल में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में करीब 24 पैसे और डीजल में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पॉवर पेट्रोल तो 102 रुपए 27 पैसे हो गया है। अब तक करीब 45 पैसों की बढ़ोतरी हो गई चुकी है।

ऐसे करें चेक अपने शहर का दाम

इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

रोजाना होता है कीमतों में बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews