Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुआ इजाफा, जानें क्या रही कीमत

Petrol Price

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हर दिन सोने-चांदी की तरह पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol-Diesel Price) में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। जिसमें कभी काफी उछाल तो कभी गिरावट दर्ज की जाती है। आज पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी (Petrol and diesel prices rise) दर्ज की गई है। दिल्ली में अगर पेट्रोल के दामों (Petrol price in delhi) की बात की जाए तो वहां पेट्रोल के दाम 84 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। बता दें कि आज यानि सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में 20 पैसे तो वहीं डीजल के दामों (Diesel price in delhi) में 26 पैसे का इजाफा किया है।

आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

दिन-ब-दिन पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 83.71 रुपए पर पहुंच गया है, तो वहीं डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। देखा जाए तो 15 दिनों में ही पेट्रोल के दामों में 2.5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 2 साल में पहली बार अपने सर्वाधिक ऊंचाई पर रही।

नवंबर से अब तक पेट्रोल में ढाई रुपए की बढ़ोतरी

शुरुआत में मुंबई में पेट्रोल के दाम (Petrol price in mumbai) 91.3 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था, वहीं अब इसकी कीमत में कमी दर्ज की गई है। जिसके बाद आज मुंबई में पेट्रोल के दाम 90.34 रुपए प्रति लीटर रहा। मुंबई में बीते 20 नवंबर से अब तक देखा जाए तो पेट्रोल के दामों में 2.5 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

वहीं देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल के दाम 83.71 रुपए प्रति लीटर है, तो वहीं डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 85.19 रुपए प्रति लीटर है, तो वहीं डीजल 77.44 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 90.34 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 86.51 है और डीजल 79.21 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है।

पेट्रोल की कीमतों में हो रहा इजाफा

कोरोनाकाल में एक ओर जहां मजदूर और गरीब वर्ग परेशान हो रहे हैं। वहीं पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने भी उनकी कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अगस्त के महीने से ही पेट्रोल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं बीच में इनके दामों में कुछ कमी भी आई थी, जो एक बार फिर से अपनी बढ़त लिए हुए है। नवंबर में पेट्रोल के दामों में 1.19 रुपए की कमी आई थी।

कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी

कच्चे तेल के दामों में भी दिन-ब-दिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जहां अक्टूबर में कच्चे तेल की कीमत 30 डॉलर प्रति बैरल के करीब पर पहुंच गई थी। वही क्रूड ऑयल 49 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। पिछले 1 महीने में कच्चे तेल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews