पेट्रोल-डीजल टैंकर संचालकों का पार्किंग को लेकर विवाद, 30 मई से सप्लाई बंद करने की दी चेतावनी

mp government

BHOPAL NEWS : भोपाल के बकानिया स्थित डिपो में पार्किंग बंद होने से टैंकर संचालकों की नाराजगी सामने आई है और इसी के चलते टैंकर संचालकों ने चेतावनी देते हुए  पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद करने की बात कही है। संचालकों ने 29 मई तक का समय दिया है, उन्होंने कहा है कि यदि पार्किंग चालू नहीं की जाती है तो 30 मई से धरना देकर सप्लाई बंद कर देंगे।

यह है मांग 

मप्र टैंकर वर्क्स एसोसिएशन की माने तो  भोपाल शहर समेत विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई होती है। करीब 400 टैंकरों की रोज आवाजाही रहती है। पहले पार्किंग के अंदर खाली एवं भरे टैंकर खड़े होते थे। कुछ महीने से डिपो की पार्किंग के अंदर टैंकरों को खड़ा नहीं करने दिया जा रहा है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, रिलायंस और एथनॉल के टैंकर सड़क किनारे ही खड़े रहते हैं। इस कारण कभी भी हादसा होने का डर बना रहता है। इसलिए पार्किंग के अंदर टैंकर खड़े करने की अनुमति दी जाए।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews