कोरोना को लेकर PHQ अलर्ट, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन जारी

PHQ

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का संक्रमण बढ़ रहा है, पुलिस कर्मी भी इससे अछूते नहीं हैं। इसी को लेकर पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने पुलिसकर्मियों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है| पीएचक्यू में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सावधानी बरतने सम्बन्धी दिशा निर्देश जारी किये गए हैं|

इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया गया है| जिसके मुताबिक पुलिस मुख्यालय में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी, जिनके पास सिंगल रूम (ऑफिस चेंबर) उपलब्ध है वे सभी कार्यालय में सौ प्रतिशत उपस्थित रहेंगे|

पुलिस मुख्यालय में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी के पास सिंगल रूम (ऑफिस चेंबर) उपलब्ध नहीं है वो सामूहिक रुप से बैठकर कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं वे सभी कार्यालय में 50% अधिकारी कर्मचारी ही उपस्थित रहेंगे| सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करेंगे| मास्क एवं हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल नियमित रूप से करेंगे| इसके लिए शाखा प्रभारी सम्बंधित स.म.नि से रोस्टर बनाने के निर्देश प्राप्त कर निर्देशों का पालन संचित करेंगे|

पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत 50% उपस्थित होने वाले समस्त अधिकारी/कर्मचारी का दो दो व्यक्तियों का बडी पेयर (दोस्त की जोड़ी) बनाया जाए| जिसमे दोनों व्यक्ति एक दूसरे का ख्याल रखेंगे तथा किसी एक को भी समस्या होने पर तत्काल शाखा प्रभारी एवं संबंधित अ.म.नि/ पु.म.नि को सूचित करेंगे|

सामान्य शाखा से समन्वय कर समस्त कमरों तथा कार्य स्थलों का प्रतिदिन सैनिटाइजेशन करना सुनिश्चित करेंगे तथा साथ ही समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी समय उतने ही आगंतुकों को कार्यालय एवं कमरे में आने की अनुमति दी जाए| जिससे पर्याप्त सोशल डिस्टेंसिंग बनाई रखी जा सके|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews