पिंड दान करने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति-गया के मध्य पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन

TRAIN CANCELL

TRAIN CANCELL

RAIL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर पिंड दान एवं तर्पण करने गया जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-गया के मध्य चार ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 01668 गया-रानी कमलापति के मध्य तीन ट्रिप स्पेशल गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी का शेड्यूल 

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.09.2024 (सोमवार), 21.09.2024 (शनिवार), 26.09.2024 (गुरुवार) एवं 01.10.2024 (मंगलवार) को रानी कमलापति स्टेशन से 13.20 बजे प्रस्थान कर, 14.15 बजे विदिशा, 14.40 बजे गंजबासौदा, 15.50 बजे बीना और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 08.20 बजे गया स्टेशन पहुँचेगी।

वापसी का शेड्यूल 

गाड़ी संख्या 01668 गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.09.2024 (गुरुवार), 24.09.2024 (मंगलवार) एवं 29.09.2024 (रविवार) को गया स्टेशन से 15.10 बजे प्रस्थान कर, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 08.30 बजे बीना, 09.18 बजे गंजबासौदा, 09.58 बजे विदिशा और 11.20 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी के हाल्ट (स्टॉप्स)
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच कंपोजीशन
इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, एवं 02 एसएलआर सहित कुल 21 कोच रहेंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews