PM Kisan : मप्र के 76 लाख किसानों को मिला तोहफा, खातों में 1680 करोड़ रूपए की सम्मान निधि जारी, ऐसे करें चेक, मिलेंगे ये भी लाभ

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan 14th Installment Update : केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त 9 करोड़ किसानों के खाते में 27 जुलाई को जारी कर दी गई है। इसके तहत मध्य प्रदेश के 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1 हजार 680 करोड़ रूपए से अधिक अंतरित किए गए है। इसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है।

दरअसल, गुरूवार को पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राजस्थान के सीकर में हुए किसान सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान निवास कार्यालय, समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। पीएम ने देशभर के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त जारी की। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1 हजार 680 करोड़ रूपए से अधिक की राशि अंतरित की गई। वही किसान कल्याण के लिए कई नई गतिविधियों का शुभारंभ करते हुए 1 लाख 25 हजार किसान समृद्धि केन्द्र राष्ट्र को समर्पित किए। ये केन्द्र उर्वरक, बीज, उपकरण, मिट्टी परीक्षण जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों को जागरूक करने और उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने का कार्य भी करेंगे।

सीएम शिवराज बोले-पीएम किसान समृद्धि केंद्रों अन्नदाता को बड़ा उपहार

इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर योजनाबद्ध तरीके से प्रयास कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि की लगभग 18 हजार करोड़ राशि सीधे देश के किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर अन्नदाता की समृद्धि का नव-मार्ग प्रशस्त किया है। उनका प्रदेश और देश के किसानों की ओर से हृदय से आभार।पीएम ने देशभर में 1.25 लाख ‘पीएम किसान समृद्धि केंद्रों’ की शुरुआत कर अन्नदाता को ऐसा उपहार दिया है, जिससे किसान को खाद, बीज और कृषि यंत्रों के लिए कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आधुनिक खेती के लिए जानकारी मिलेगी। ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC)’ की सुविधा प्रारम्भ होने से अब देश के किसी भी कोने में बैठे किसान को अपनी उपज को बाजार तक पहुँचाना और भी आसान हो जायेगा।

क्या है पीएम किसान योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yajana) केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, इस योजना के तहत पात्र किसानों को 6 हजार रुपये आर्थिक मदद सालाना मुहैया कराई जाती है। यह पैसा दो-दो हजार रुपये के रुपये में तीन बराबर किस्तों में लाभार्थियों के खाते में भेजा जाता है।योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, यह पैसा लाभार्थियों के खाते में सीधे भेजा जाता है। इस योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन और आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य है।

ऐसे चेक करें अपना नाम

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  4. ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।फिर आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है।

हेल्पलाइन नंबर

अगर योजना सबंधित कोई शिकायत है तो आप सीधे ईमेलआईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री हेल्पलाइन 1800115526 ,011-23381092 या 155261 पर भी कॉल कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews