पीएम मोदी का स्वागत करने वालों में पवन अहलूवालिया का नाम क्यों! उमंग सिंघार ने बागेश्वर धाम के कार्यक्रम से पहले किया सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि इस कार्यक्रम में विवादास्पद उद्योगपति पवन अहलूवालिया को शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। उनके खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के कई मामलों की जांच चल रही है। नई दिल्ली, कटनी समेत कई जगह इस उद्योगपति के प्रकरण विचाराधीन है। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि ऐसी क्या मजबूरी है कि इस उद्योगपति का नाम प्रधानमंत्री का स्वागत करने वालों की संभावित लिस्ट में है।
Umang Singhar on education

Umang Singhar

Umang Singhar Questions on Pavan Ahluwalia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 फरवरी को छतरपुर दौरे से पहले इसपर विवाद खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस आयोजन में उद्योगपति पवन अहलूवालिया की संभावित उपस्थिति को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने कहा है कि ‘इस उद्योगपति के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के कई मामलों की जांच चल रही है। फिर ऐसी क्या मजबूरी है कि इस उद्योगपति का नाम पीएम का स्वागत करने वालों की संभावित लिस्ट में है।’

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को छतरपुर के बागेश्वर धाम में एक कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखने वाले हैं। इस आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित प्रदेश के कई बड़े बीजेपी नेता शामिल होंगे। यहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित कई अन्य हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। इस आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन की तैयारी जोरों पर है। लेकिन अब कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

पीएम मोदी बागेश्वर धाम में करेंगे अस्पताल का शिलान्यास

पीएम मोदी तेईस फरवरी को जब छतरपुर आएंगे तो उनका स्वागत करने वालों में कई नेता और दिग्गज लोग शामिल रहेंगे। वे बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करेंगे और इस कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इस कार्यक्रम में उद्योगपति पवन अहलूवालिया के उपस्थित रहने की भी संभावना है और इसे लेकर अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाए हैं।

उमंग सिंघार ने पवन अहलूवालिया की संभावित उपस्थिति को लेकर किए सवाल

उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि “PM के कार्यक्रम में पवन अहलूवालिया की संभावित मौजूदगी क्यों। छतरपुर के बागेश्वर धाम में 23 फरवरी को प्रस्तावित कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी जाना है। इस कार्यक्रम में विवादास्पद उद्योगपति पवन अहलूवालिया को शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई! जबकि, इस उद्योगपति के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के कई मामलों की जांच चल रही है। नई दिल्ली, कटनी समेत कई जगह इस उद्योगपति के प्रकरण विचाराधीन है! … फिर ऐसी क्या मजबूरी है कि इस उद्योगपति का नाम पीएम का स्वागत करने वालों की संभावित लिस्ट में है! आखिर पीएमओ पर किसने दबाव डालकर विवादास्पद उद्योगपति को प्रमुखता दी। देखना है पीएम नरेंद्र मोदी जी क्या इस बदनाम उद्योगपति से स्वागत करवाएंगे?’ इस तरह कांग्रेस ने इस कार्यक्रम से पहले उद्योगपति पवन अहलूवालिया को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews