“अटल जी” की 100वीं जन्मजयंती पर PM Modi देंगे सौगात, खजुराहो में केन बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन करेंगे

वीडी शर्मा ने कहा अब ये बुंदेलखंड सूखा नहीं हरा भरा होगा, समृद्ध शाली होगा, यहाँ से कोई पलायन नहीं करेगा यहाँ अब उद्योग भी आएंगे।
VD Sharma

PM Modi in MP : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती पर मध्य प्रदेश को एक सौगात देंगे और अटल जी का सपना पूरा करेंगे, इस दिन वे खजुराहो में “केन-बेतवा लिंक परियोजना” के लिए भूमि पूजन करेंगे।

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नदी से नदी जोड़ी अभियान का सपना देखा था, वे कहते थे कि यदि ऐसा हो गया तो पूरे देश में हरियाली रहेगी, पानी की कमी नहीं होगी हर क्षेत्र समृद्धशाली होगा।

अटल जी के लिए ये सबसे बड़ी श्रद्धांजलि

वीडी शर्मा ने कहा तब के बुंदेलखंड की गरीबी देखकर अटल जी बहुत चिंतित रहते थे इसलिए वे यहाँ से “केन-बेतवा लिंक परियोजना” की शुरुआत खुद करना चाहते थे लेकिन अब उनके इस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल जी की 100वीं जयंती पर पूरा करने जा रहे हैं इससे बड़ी श्रद्धांजलि अटल जी के लिए और कोई नहीं हो सकती।

केन-बेतवा लिंक परियोजना से MP के 10, UP के 4 जिलों को लाभ 

उन्होंने बताया, “केन-बेतवा लिंक परियोजना” 44 हजार 605 करोड़ रुपये की है जो 90 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचेगी क्योंकि इसमें और सहायक प्रोजेक्ट जुड़ेंगे, इस परियोजना से मध्य प्रदेश के 10 जिले और उत्तर प्रदेश के 4 जिलों को लाभ होगा। 10.5 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी और बुलेंदखंड के 62 लाख लोगों को पानी की सुविधा मिलेगी।

अटल जी के सपने को पूरा करने का काम पीएम मोदी कर रहे

खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि ये वो बुंदेलखंड है जिसे लोग सुखा बुंदेलखंड कहते थे, जिसे गरीबों का बुंदेलखंड कहते थे जिसे लोग पलायन के लिए जानते थे जिसकी गरीबी पर राहुल गांधी विलाप करने आते थे, लेकिन अटल जी के सपने को पूरा करने का काम पीएम मोदी कर रहे है।

अब बुंदेलखंड हरा भरा समृद्धशाली होगा 

वीडी शर्मा ने कहा अब ये बुंदेलखंड सूखा नहीं हरा भरा होगा, समृद्ध शाली होगा, यहाँ से कोई पलायन नहीं करेगा यहाँ अब उद्योग भी आएंगे। उन्होंने “केन-बेतवा लिंक परियोजना” के लिए आ रहे व्यवधान दूर करने के लिए सीएम डॉ मोहन यादव को भी धन्यवाद दिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews