PM Modi कल करेंगे मन की बात, BJP चलाएगी सदस्यता अभियान, चाय पर होगी चर्चा, छिंदवाड़ा को लेकर वीडी शर्मा ने कही बड़ी बात

वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने संगठन पर्व में देश की टॉप 20 विधानसभा सीटों को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें मध्यप्रदेश की 6 विधानसभाएं शामिल हैं। यह भी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
BJP membership

BJP MP : मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाकर जो रिकॉर्ड बनाया है उसे अब दो गुना यानि 2 करोड़ तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है, अभियान की समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का भाजपा से जुड़ना बताता है कि लोगों के मन में भाजपा की स्वीकार्यता है, उन्होंने कहा कि हमें छिंदवाड़ा पर गर्व है क्योंकि वो पूरे प्रदेश में चौथे नंबर पर है इससे साबित होता है कि छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ नहीं पीएम मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं का गढ़ है

25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगठन पर्व का पहला चरण यानि सदस्यता अभियान का पहला चरण पूरा हुआ, प्रदेश कार्यालय में आज संगठन पर्व की समीक्षा बैठक आयोजित की गई , प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ये बूथ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से सदस्यता में हमने इतिहास बनाया है, अब तक एक करोड़ 5 लाख से अधिक लोगों ने मिस्डकॉल से भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। 98 लाख से अधिक लोगों ने विधिवत फॉर्म भरकर भाजपा परिवार का सदस्य बन चुके हैं। निर्धारित लक्ष्य का 70 प्रतिशत पूरा करके मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है।

देश की टॉप 20 विधानसभा में MP की 6 विधानसभा 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने संगठन पर्व में देश की टॉप 20 विधानसभा सीटों को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें मध्यप्रदेश की 6 विधानसभाएं शामिल हैं। यह भी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। वीडी शर्मा ने बताया कि सदस्यों की बढ़ती संख्या प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं का ही असर है उन्होंने बताया कि अल्प संख्यक मोर्चे ने ही अकेले 2,25,322 सदस्य बनाए है जो इस बात का प्रमाण है कि अल्पसंख्यक वर्ग भी भाजपा के साथ है।

छिंदवाड़ा पीएम मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं का गढ़ 

वीडी शर्मा ने कहा कि चुनावों से पहले लोगों ने छिंदवाड़ा को लेकर कई तरह के दावे किये लेकिन छिंदवाड़ा में हुई सदस्य संख्या ने उसका जवाब दिया है सदस्यता में छिंदवाड़ा चौथे नंबर पर है यानि ये कमलनाथ का गढ़ नहीं है जैसे हम कहते थे छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं का गढ़ है और वहां की जनता भाजपा के साथ है।

दूसरे चरण में हम 2 करोड़ का आंकड़ा पार करेंगे 

वीडी शर्मा ने बताया कि कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम है, इस विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश में हर बूथ पर चाय पर चर्चा होगी और अधिकतम सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 30 सितंबर को सभी जिलों की बैठकें होंगी एवं 1 अक्टूबर को सभी मंडलों की समीक्षा बैठक के साथ दूसरे चरण का अभियान शुरू होगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में मध्य प्रदेश में व्यापक अभियान चलेगा एवं कार्यकर्ता अपने मेहनत और परिश्रम से संगठन पर्व में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। भविष्य में हम वकीलों, डॉक्टर्स, खिलाड़ियों, आर्टिस्टों, महिलाओं युवाओं और सभी वर्गों के लोगो को सदस्यता दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि हम दूसरे चरण में लक्ष्य को 2 करोड़ तक लेकर जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews