PM Modi MP Visit : 27 जून को भोपाल आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

PM Modi Madhya Pradesh Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल आ रहे हैं। यहां वे जबलपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि वे 10 लाख बूथों को मध्यप्रदेश से संबोधित करेंगे जिनमें एमपी के 64 हजार 100 बूथ भी शामिल होंगे। इसी के साथ पीएम मोदी से रोड शो के लिए भी अनुमति मांगी गई है।

वीडी शर्मा ने बताया कि ‘पीएम मोदी हमारे 64 हजार 100 बूथों पर हर कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष से लेकर बूथ समिति को मध्य प्रदेश की धरती से संबोधित करेंगे। हमने डिजिटल बूथ बनाने का अभियान लिया था और इसमें ऐतिहासिक काम किया है। 38 लाख कार्यकर्ता मध्यप्रदेश में डिजिटली नामांकित हैं, जो उस रैली में शामिल होंगे। देशभर के दस लाख बूथ और उसके करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री भोपाल से संबोधित करेंगे। इससे पूर्व वो धार पहुंचेंगे और वहां से भोपाल आएंगे। वे वंदेभारत एक्सप्रेस को फ्लैग ऑफ करेंगे। उसके बाद वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।’

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा हैकि हमने पीएम से उनके एक व्यापक रोड शो की अनुमति भी मांगी है, जिसमें मध्यप्रदेश के गरीबों के जीवन बदलने की योजनाओं के हितग्राही, जो अलग अलग योजनाओं से लाभांवित है, वो प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं और वो इसमें शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की अनुमति मिलेगी तो एक रोड शो भी किया जाएगा। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए और मध्यप्रदेश की जनता के लिए सौभाग्य की बात है कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री 27 तारीख को भोपाल पधार रहे हैं और उनके दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जनता में भी भारी उत्साह है।

[dgv_vimeo_video id=”836070916″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews