PM मोदी की MP को 2 और बड़ी सौगात, वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंड़ी, RKMP स्टेशन पर बच्चों से भी की मुलाकात, लोगों ने कुछ यूं जाहिर की खुशी, देखें वीडियो

PM मोदी की MP को 2 और बड़ी सौगात, वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंड़ी, RKMP स्टेशन पर बच्चों से भी की मुलाकात, लोगों ने कुछ यूं जाहिर की खुशी, देखें वीडियो

PM Narendra Modi  Visit in MP : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल दौरे पर है और उन्होंने एमपी को 2 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है।  भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से पीएम ने  रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल – इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। देश की सबसे तेज चलने वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन आज दोपहर में इंदौर पहुंचेगी।इस दौरान उन्होने छात्रों से भी मुलाकात की,  ट्रेन में सागर पब्लिक स्कूल और दूसरे स्कूल के स्टूडेंट्स ने PM को अपने हाथ से बनाई पेंटिंग और स्कैच गिफ्ट किए। यहां वे करीब 35 मिनट रहेंगे।

उद्घाटक ट्रेन पहले फेरे में भोपाल, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन स्टेशन पर रुकेगी। हर स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत होगा। उद्घाटक ट्रेन का शेड्यूल एक दिन पहले ही बदला गया। 28 जून से यह ट्रेन नियमित चलने लगेगी। यह प्रीमियम ट्रेन इंदौर से भोपाल के बीच करीब 224 किमी की दूरी 3 घंटे 5 मिनट में तय करेगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विमान से राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे तो राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम शिवराज ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।इस मौके पर सीएम चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश की धरती पर पधार रहे हैं। वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दे रहे हैं। उनका आगमन मध्यप्रदेश के सौभाग्य सूर्य का उदय है। उनका मध्यप्रदेश की धरती पर बहुत बहुत स्वागत, आगमन और अभिनंदन है।

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

इसके अलावा मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम, मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भी पीएम शामिल होंगे।   ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत 543 लोक सभाओं के 10 लाख और मध्यप्रदेश के 64,100 बूथ के कार्यकर्ताओं को डिजिटली संबोधित करेंगे। यहां सभी राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों से 3 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री इनसे सीधा संवाद करेंगे।’मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत 543 लोक सभाओं के 10 लाख और मध्यप्रदेश के 64,100 बूथ के कार्यकर्ताओं को डिजिटली संबोधित करेंगे। यहां सभी राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों से 3 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री इनसे सीधा संवाद करेंगे।

3 जुलाई को शहडोल जाएंगे पीएम मोदी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार 27 जून को भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री ने लालपुर और पकरिया के दौरे को फिलहाल स्थगित किया है। लालपुर में लाखों नागरिक कार्यक्रम में पहुँचने वाले थे। भोपाल के 27 जून के सभी कार्यक्रम यथावत रहेंगे। वही अब पीएम मोदी एक जुलाई को शहडोल आयेंगे और वहाँ दोपहर 3 बजे से लालपुर और पकरिया में होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

यहां देखिए वंदे भारत का शेड्यूल रूट और किराया Vande Bharat Express : मध्य प्रदेश को 2 और वंदे भारत की सौगात, टिकट बुकिंग शुरू, इतना रहेगा किराया, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल

https://twitter.com/JansamparkMP/status/1673582085083373569

[dgv_vimeo_video id=”839975481″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews