PM मोदी 17 सितंबर को आएंगे मध्यप्रदेश, धार के भैंसोला में पीएम मित्रा पार्क का करेंगे शिलान्यास, प्रधानमंत्री सेवा पखवाड़े का भी होगा शुभारंभ

17 सितंबर को प्रधानमंत्री सेवा पखवाड़े के शुभारंभ के साथ ही खासकर 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान का शुभारंभ भो करेगे।
PM MODI TOUR

PM MODI DHAR MADHYAPRADESH TOUR

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 17 सितम्बर को मध्य प्रदेश दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक ली।  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 17 सितम्बर को ग्राम भैंसोला (जिला धार) आगमन के कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पीएम ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि “17 सितंबर को प्रधानमंत्री सेवा पखवाड़े के शुभारंभ के साथ खासकर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करने के साथ मध्य प्रदेश में बनने वाले पीएम मित्रा पार्क के शिलान्यास के लिए पधार रहे हैं। धार क्षेत्र में हमारे किसानों को बड़ी सौगात मिलेगी। कपास पर आधारित बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क विकसित होगा, जिससे एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और दो लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार मिलेगा, कुल मिलाकर तीन लाख को रोज़गार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं।

पीएम मित्रा पार्क

दरअसल केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने देश के सात राज्य में सात पीएम मित्रा पार्क स्वीकृत किए हैं। जिनमें से एक मध्यप्रदेश भी है, प्रदेश के धार में भी एक पीएम मित्रा पार्क बनाया जा रहा हैं। इसमें कपास से धागा, धागे से कपड़े तैयार करके उनकी बिक्री और एक्सपोर्ट का काम भी एक ही जगह पर होगा।

भैंसोला में लगभग 2177 एकड़ भूमि पर विकसित

केंद्र की इस सौगात से प्रदेश में लोगों को रोजगार मिलेगा, पीएम मित्रा पार्क इंदौर संभाग के धार जिले में बदनावर के पास स्थित भैंसोला में लगभग 2177 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1670 करोड़ रपए है। इस पार्क के विकास के लिए केन्द्र सरकार ने 2 चरण में 500 करोड़ रुपए की राशि दी है। पार्क में मध्यप्रदेश की उद्योग संवर्धन नीति में मिलने वाले सभी लाभ उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews