PM मोदी का MP दौरा: 11 फरवरी को झाबुआ से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद, जनजातीय रैली को करेंगे संबोधित

PM Modi

PM Narendra Modi Jhabua Tour : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने 11 फरवरी को मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले झाबुआ आ रहे हैं, यहाँ वे एक विशाल जनजातीय रैली को संबोधित करेंगे, इस रैली के माध्यम से वे सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं देश को बताएँगे कि देश का आदिवासी वर्ग पिछली सरकारों द्वारा कितना ठगा गया और भाजपा ने अब तक आदिवासियों के लिए क्या किया?

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर उत्साहित दिखाई देने लगी है, बकौल प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सिर्फ झाबुआ ही नहीं पूरे प्रदेश में पीएम की जनजातीय रैली के जबरदस्त उत्साह है, कार्यकर्ता लाखों की संख्या में रैली में पहुंचेंगे, आदिवासी समाज भी प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए तैयारी कर रहा है।

11 फरवरी को पीएम मोदी झाबुआ से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद 

मीडिया से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ से 11 फरवरी को लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे, पार्टी उनका ऐतिहासिक स्वागत करेगी, एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने कभी वोटबैंक की राजनीति नहीं की, उन्होंने सेवाभाव के साथ हमेशा सभी वर्गों के लिए काम किया है और कर रहे हैं।

भाजपा ने हमेशा आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए काम किया : वीडी   

वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए काम किया है, चाहें पेसा एक्ट कानून हो, आदिवासी गौरव दिवस हो या फिर आदिवासी समाज के क्रांतिकारियों को सम्मान की बात हो, 2023 के विधानसभा चुनाव में जिस तरह से मप्र के आदिवासी समाज ने भाजपा को आशीर्वाद दिया वही आशीर्वाद लोकसभा चुनाव के लिए लेने पीएम झाबुआ आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम का कार्यक्रम तय है उसके रद्द होने की सभी तरह की ख़बरें भ्रामक हैं।

बहरहाल भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के मोड में आ चुकी है, पार्टी के कार्यक्रम, बैठकें, अभियान में तेजी दिखाई दे रही है, “अबकी बार 400 पार” के नारे को हकीकत में बदलने के लिए मप्र भाजपा भी जुट गई है, लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मप्र आ रहे हैं, अब देखना होगा कि जैसे विधानसभा चुनावों में भाजपा आदिवासी वोट को अपनी तरफ मोड़ने में सफल रही क्या वही परिणाम लोकसभा में भी दिखाई देगा ?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews