PM SVANIDHI YOJNA : सीएम शिवराज आज करेंगे ऋण वितरण और हितग्राहियों से संवाद

PM SVANIDHI YOJNA : सीएम शिवराज आज करेंगे ऋण वितरण और हितग्राहियों से संवाद

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना (PM SVANIDHI YOJNA) के लाभार्थियों को ऋण वितरण करेंगे एवं उनसे संवाद भी करेंगे। रविवार दोपहर बालाघाट में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से संवाद और ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह भी वर्चुअली शामिल होंगे।

खुशखबरी : इन कर्मचारियों को जल्द मिलेगा फेस्टिवल बोनस और बकाया DA!

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के प्रथम चरण एक जुलाई 2020 से मार्च 2022 तक कुल 4 लाख 2 हजार शहरी पथ विक्रेताओं को ऋण वितरित करने के लक्ष्य के विरूद्ध 3 लाख 50 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित कर प्रदेश देश में द्वितीय स्थान पर है। प्रदेश में 6 लाख 72 हजार शहरी पथ विक्रताओं को पहचान-पत्र जारी किये गये हैं। आज होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वेबकॉस्ट लिंक के माध्यम से विभिन्न सोशल मीडिया के प्लेटफार्म, न्यू चैनलों और दूरदर्शन पर किया जायेगा। कार्यक्रम में सभी मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। सभी नगरीय निकाय भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews