PMAYG : मंगलवार को 5.21 लाख हितग्राहियों को पीएम मोदी कराएंगे गृह प्रवेश

pm modi

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश के हर व्यक्ति के पास उसके अपने घर का सपना पूरा कर रहे पीएम मोदी (PM Modi) कल मंगलवार 29 मार्च को 5.21 लाख हितग्राहियों को उनके नए आवास में वर्चुलअल गृह प्रवेश कराएंगे। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के 5 लाख 21 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) (PMAYG) में प्रवेश कराएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में छतरपुर जिले से शामिल होंगे।

कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार का संकल्प है कि हर गरीब परिवार का अपना पक्का मकान हो। इस संकल्प को पूरा करने  के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में वर्ष 2024 तक हर व्यक्ति को पक्का आवास उपलब्ध कराया जायेगा। प्रदेश में अभी तक इस योजना में 24 लाख 10 हजार से अधिक आवास पुरे हो चुके हैं। योजना के विशेष प्रोजेक्ट में बैगा, सहरिया एवं भारिया जनजातियों के स्वीकृत आवासों में से 23 हजार से अधिक आवास पूर्ण कराये जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें – गरीबों के राशन पर सरकार की बड़ी घोषणा, सीएम बोले जब एक आर्डर पर पिज्जा आ सकता है तो राशन क्यों नहीं?

उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना-2021 की सर्वे सूची में छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के लिये आवास प्लस योजना शुरू की गई है। इसमें प्रदेश में छूटे हुए 31 लाख 36 हजार परिवारों का नाम जोड़ा गया है, जिन्हें भारत सरकार की गाइड-लाइन अनुसार आवास दिये जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें – सागर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई, वनरक्षक 10000 की रिश्वत लेते धराया

योजना में अभ्युदय नवाचार के माध्यम से ऐसे ग्राम अथवा ग्राम पंचायतें, जहाँ 100 से अधिक आवास बन रहे हैं, वहाँ विभिन्न योजनाओं को जोड़कर एकीकृत कार्य-योजना बनाई जाती है, जिससे ग्राम एवं ग्रामीणों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसमें सामुदायिक और व्यक्तिगत अधोसंरचना निर्माण, सामाजिक सुरक्षा, आजीविका सुदृढ़ीकरण आदि कार्य किये जाते हैं। अभ्युदय नवाचार में पूरे प्रदेश में अभी तक 2731 ग्रामों का चिन्हांकन किया गया है, जिनमें से 1668 ग्रामों के सर्वांगीण विकास की विस्तृत कार्य-योजना बनाई जा चुकी है।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के बकाया DA Arrear पर बड़ी अपडेट! इस दिन खाते में आ सकते है 2.18 लाख

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews