PM की अपील की भोपाल जिला प्रशासन ने यूं उड़ाई धज्जियां

PM की अपील की भोपाल जिला प्रशासन ने यूं उड़ाई धज्जियां

भोपाल।

कोरोना महामारी के चलते जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश आज जनता कर्फ्यू का पालन कर रहा है वहीं भोपाल जिले में शराब की दुकानें धड़ल्ले से खुली हुई है ।इतना ही नहीं, कई जगह तो दुकानों पर पुलिस के लोग भी देखे जा सकते हैं यानी किसी तरह की कोई गड़बड़ ना हो इसके लिए बाकायदा निगरानी भी की जा रही है।

एमपी ब्रेकिंग न्यूज के पास कुछ ऐसे फोटो मौजूद है जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि भोपाल में शराब की दुकाने धड़ल्ले से खुली हुई है जबकि साफ तौर पर अत्यावश्यक सेवाओं के अलावा सभी सेवाओं को बंद करने के निर्देश दिए जाने चाहिए थे लेकिन भोपाल के कलेक्टर तरूण पिथोङे ने आखिरकार यह निर्देश क्यों नहीं दिए, यह समझ से परे है। जाहिर सी बात है कि कई लोग शराब के बेहद शौकीन होते हैं और ऐसे में जब दुकानें खुली हुई है तो वह बाहर निकलेंगे और इससे जनता कर्फ्यू का उल्लंघन होगा और करोना संक्रमण की संभावना बढेगी।

सूत्रों की मानें तो आबकारी विभाग के अंतर्गत आने वाली इन दुकानों पर मेहरबानी सिर्फ और सिर्फ इसलिए है क्योंकि इन दुकानों के खुलने से न केवल मालिक बल्कि तंत्र को भी अच्छा खासा फायदा होता है और इसीलिए जनता की जान को खतरे में डालकर इन दुकानों को खुली रहने की अनुमति दी गई है।

BJP ने दी चेतावनी

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केशवानी ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के निर्देशों की इस तरह अवहेलना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केसवानी ने कलेक्टर को तुरंत शराब की दुकानों को बंद कराने के निर्देश देने के लिए भी कहा है ताकि आम आदमी के जीवन से खिलवाड़ ना हो सके।

[covid19 style=”5″ country=”India” title=”भारत में अभी तक”]

[covid19 style=”5″ title=”दुनिया मे अभी तक”]

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews