भोपाल वासियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, न्यू ईयर पर पुलिस ने जगह-जगह पर बनाएं चेकिंग प्वाइंट, सुरक्षा को लेकर अन्य इंतजाम, देखें खबर

Bhopal news

Bhopal News: न्यू  ईयर सेलिब्रेशन (New Year 2024) की तैयारी मध्यप्रदेश में जोरों-शोरों से चल रही है। जिसे लेकर पुलिस भी अलर्ट है। राजधानी भोपाल में सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए हैं। ताकि नए साल के सेलिब्रेशन के बीच प्रदेश में शांति बरकरार रखी जा सके। जनता को भी कुछ नियमों का पालन करना होगा। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की जाएगी।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं

भोपाल के विभिन्न स्थानों पर नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। पुलिस ने 150 से चेकिंग प्वाइंट बनाएं हैं। करीब 600 से अधिक जवान जनता की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। 30 चेकिंग प्वाइंट पर आते-जाते वाहनों की जांच की जाएगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वाहन जब्त हो सकता है। जुर्माना के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है। यह कदम पुलिस प्रशासन ने सड़क दुर्घटना और हुड़दंग पर काबू पाने के लिए उठाया है।

बार और शराब दुकानों पर भी रहेगी पुलिस की नजर

सभी शराब दुकान और बार संचालकों को एक निर्धारित समय तक ही शराब बेचने की अनुमति होगी। 31 दिसंबर रात 11:30 बजे के बाद शराब की बिक्री पर रोक होगी। 12 बजे के बाद बार और शराब दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं है।

लाउडस्पीकर को लेकर भी पुलिस सख्त

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान म्यूजिक का भी खास ख्याल रखना जरूरी होगा। घर के अंदर भी 10 बजे के बाद म्यूजिक बजाने की इजाजत नहीं होगी। यदि कोई भी देर रात डीजे या लाउडस्पीकर बजाते पाया जाता है तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews