मुरैना की घटना के बाद भोपाल में पुलिस और आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन

मुरैना की घटना के बाद भोपाल में पुलिस और आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मुरैना (Morena) में जहरीली शराब (Poisonous Alcohol ) से मौत की घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh CHauhan) के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध शराब के कारोबार की तलाश की जा रही है| इसी क्रम में गुरूवार को राजधानी भोपाल (Bhopal) में पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से दबिश देकर करीब 8400 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 320 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की है|

जानकारी के मुताबिक, जहरीली शराब मामले के बाद चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण के विरुद्ध कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर *थाना सूखीसेवनिया एवं बिलखिरिया क्षेत्र में दबिश देकर करीब 8400 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 320 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई है|

पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम हरिपुरा,अर्जुन नगर ,नरोन्हा सांकल, टांडा, कोकता, कान्हा सैआ, सूखी सेवनिया, अमोनी भदभदा, खेरिया टपरा और बालमपुर घाटी के जंगलों, नदी- नालों के किनारे तड़के 5 बजे दबिश देकर जमीन में गड़े ड्रमों और हाथ भट्टी में चढ़ा लगभग 8400 किलोग्राम महुआ लाहन और लगभग 320 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews