चंदन तस्कर पकड़ाया रंगे हाथों, पुलिस और फारेस्ट उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई

चंदन तस्कर पकड़ाया रंगे हाथों, पुलिस और फारेस्ट उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जहां एक ओर मध्यप्रदेश में फैल रहे कोरोना वायरस ने शासन-प्रशासन के होश उड़ा के रखे है, वहीं इसी बीच अप्रत्याशित घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से आया है जहां चंदन चोरी की घटना उजागर हुई है, जिसपर बागसेवनिया पुलिस और फॉरेस्ट उड़न दस्ता अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोप में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के गार्ड को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि राजधानी के वन क्षेत्र में चंदन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही थी, जिसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई के तहत आरोपी पुरुस्तोम चौरसिया पिता हीरालाल को वाहन क्रमांक एम पी 04 एस यू 8659 में 20 किलो चंदन लकड़ी के साथ पकड़ा है। पूछताछ करने पर पता लगा कि चंदन की तस्करी करने वाला आरोपी बरकतउल्ला विश्विविद्यालय का गार्ड है।

वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस और वन उड़न दस्ते ने वन अधिनियम 1927 के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि आरोपी वहां लगे चंदन के पेड़ को काट कर चोरी से बेचता था, वहीं पूछताछ जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews