राजधानी में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, पुलिस ने किए 14 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, पुलिस ने किए 14 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

जहां एक और कोरोना संक्रमण का कहर शहर में चरम पर है और लोगों से गाइडलाइंस फॉलो करने की बात कही जा रही है, वही मंगलवार की सुबह राजधानी की रातीबड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के एक निजी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडा फोड़ किया है। रातीबड़ पुलिस ने पांच युवतियों के साथ 9 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में होटल से गिरफ्तार किया है।

दरअसल, रातीबड़ पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार सुबह होटल पर छापामार कार्रवाई करते हुए पांच लड़की और 9 लड़कों को गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक ललितपुर के रहने वाले हैं।

वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं और पूछताछ के उपरांत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews