Bhopal पुलिस की बड़ी कामयाबी, पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे गिरोह के सरगना समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से पेट्रोल पंंप पर डकैती करने में इस्तेमाल होने वाले सामानों के साथ दो वाहन को जब्त कर लिया है।
Police Arrest Crime

Bhopal News: राजधानी भेापाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ के पेट्रोल पंप पर डकैती योजना बनाने वाले एक गिरोह को क्राइम ब्रांच को पकड़ने में कामयाबी मिली है। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरोह के सरगना पंकज मेचन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने जब्त किए सामान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के पास से 3 धारदार छुरी, 2 मास्टर चाबी, 3 मोबाइल फोन, 100 ग्राम मिर्ची पाउडर, एक लोहे की एयरगन, 10 फीट लंबी रस्सी और दो वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया है कि दिन में रैकी कर रात में घटना को अंजाम देने की योजना आरोपियों ने बनाई थी। आरोपियों के निशाने पर भोपाल इंदौर हाईवे पर बना नायरा पेट्रोल पंप था। वहीं पूछताछ में पता चला है कि बारिश से पहले बड़ी वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

राजधानी में बढ़ रहा अपराध

भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ और उसके आसपास के इलाकों में अपराध का ग्राफ अचानक से बढ़ गया है, जोकि चिंता का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पुलिस को रात में गश्त बढ़ाने की जरूरत है। इसके अलावा पुराने और नामचीन अपराधियों को पकड़कर उनके ऊपर कार्रवाही की जाए।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews