मप्र पुलिस में फेरबदल, 46 डॉग्स व हैंडलर इधर से उधर

police-department-transfer-of-dogs-in-mp

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने एक अनोखी तबादला लिस्ट जारी की है। जो अफसरों के तबादलों के बीच चर्चा का केंद्र बन गई है। इस लिस्ट में 46 डॉग्स को उनके हैंडलर समेत इधर से उधर कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने हवलदार और कॉन्सटेबल के तबादले किए हैं। यह वह हवलदार और कॉन्सटेबल हैं जो डॉग्स के हैंडलर हैं। 

इन तबादले आदेश में मजे की बात यह कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में तैनात डॉग्स का भी तबादला किया गया है। डफी नाम के स्नाइफर डॉग को छिंदवाड़ा से भोपाल सीएम हाउस भेजा गया है। डफी का हैंडलर सुरेश पवार है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews