भोपाल में संवेदनशील इलाक़ों में केंद्रीय बल के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च

ऐशबाग, गौतम नगर, अशोका गार्डन, कोतवाली, तलैया, हनुमान गंज, टीटी नगर, अयोध्या नगर इत्यादि थाना क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया l
भोपाल में संवेदनशील इलाक़ों में केंद्रीय बल के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च

BHOPAL FLAG MARCH : मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 07 मई को भोपाल में होने वाले मतदान के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में संवेदनशील इलाक़ों में केंद्रीय बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की गई।

जनता से अपील 

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशों पर थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों द्वारा थाना स्टॉफ एवं केंद्रीय बल के साथ थाना के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाक़ों में पैदल मार्च निकाला गया, ताकि असंवैधानिक गतिविधियों पर रोकथाम लगाने के साथ साथ आमजन में सुरक्षा व्यवस्था का आभास हो सके एवं पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस करते हुए जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए मतदान कर सकेl

संदिग्ध वाहनों एवं लोगों की सघनता से चेकिंग

इसी क्रम में रविवार को ऐशबाग, गौतम नगर, अशोका गार्डन, कोतवाली, तलैया, हनुमान गंज, टीटी नगर, अयोध्या नगर इत्यादि थाना क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया l साथ ही आउटर नाकों एवं संवेदनशील स्थानो पर संदिग्ध वाहनों एवं लोगों की सघनता से चेकिंग की जा रही हैl

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews