राजधानी में पार्षद की गिरफ्तारी से कतरा रही कोहेफिजा पुलिस

police-ignoring-arrest-of-parshad-saud

भोपाल। वार्ड नंबर सात से निर्दलीय पार्षद मोहम्मद सउद के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले में कोहेफिजा पुलिस आरोपी की गरफ्तारी के कतरा रही है। सउद के खिलाफ खानूगांव में एक युवक से मारपीट करने का मामला दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने काउंटर प्रकरण दर्ज किया था। दूसरे पक्ष से फेज खान की गिरफ्तारी पुलिस ने तत्काल कर ली थी। टीआई अम्रेश बोहरे का कहना है कि सउद पर्षद के खिलाफ दर्ज मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद में गिरफ्तारी की जाएगी। गौरतलब है कि फैज खानूगांव स्थित गुलबाग गार्डन के संचालक हैं तथा कांग्रेस के सक्रीय कार्यकर्ता हैं। राजनीतिक रंजिश के चलते सउद और फैज में पुराना विवाद है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews