सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर, वरना हो सकती है कानूनी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर, वरना हो सकती है कानूनी कार्रवाई

भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय नागरिक (NRC) और नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के पक्ष या विरोध में कोई भी व्यक्ति या संगठन बिना अनुमति, धरना प्रदर्शन या रैली ना निकाले। धारा 144 लागू हैं। सोशल मीडिया फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप पर भी NRC और CAA के पक्ष या विरोध में पोस्ट ना डालें। पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पर निगाह रखी जा रही। पोस्ट डालने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के करीब 14 क्षेत्रों में धारा 144 लागू है। पुलिस द्वारा जनहित में जारी आदेश आगामी 2 माह तक लागू रहेंगी।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के नगर निगम सीमा क्षेत्र में बिना अनुमति के किलोलपार्क, सिंधी कालोनी चैराहा, भोपाल टाकीज चैराहा, भारत टाकीज चैराहा, पीरगेट, जिन्सी चैराहा, लिली टॉकीज, शब्बन चैराहा, रोयल मार्केट, अंबेडकर पार्क, सेकेण्ड स्टाप, बरखेड़ा पठानी, बिजली कॉलोनी, अशोकागार्डन, प्रदेश भाजपा कार्यालय, प्रदेश काग्रेस कार्यालय, पर परंपरागत धार्मिक/सामाजिक कार्यक्रमों के अलावा किसी प्रकार की रैली, आम सभा, जुलूस , धरना -प्रदर्शन के आयोजन पर तत्काल प्रभाव से 2 माह तक प्रतिबंध लगाया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews