पुलिस स्मृति दिवस: सीएम डॉ मोहन यादव ने राष्ट्र की रक्षा, जनसेवा के कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को किया नमन

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा मध्य प्रदेश में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के अंतर्गत पुलिस के अधिकारी और जवान पूरी दृढ़ता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।
Police Memorial Day CM Dr Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस परेड 2025 के अवसर पर लाल परेड ग्राउंड, भोपाल स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में कर्तव्य पथ पर बलिदान देने वाले अमर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और सेवा भावना को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा स्मृति दिवस पर मैं उन सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि देता हूँ जिन्होंने ड्यूटी के दौरान देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण गँवाए, सीएम ने कहा कि 21 अक्टूबर 1959 की ठंडी सुबह की याद जिसे बाद में देश ने जाना जिसकी शुरुआत लद्दाख से हुई थी जिसमें हमारे 10 जवानों की शहादत दी उसके बाद आज तक चीन का भारत के प्रति रुख क्या है सब जानते हैं सीएम ने कहा हमारे 10 शहीद पुलिस जवान का चीन की कायराना हरकत का जवाब था जिससे वो बौखला गया।

पुलिसकर्मियों का बलिदान कष्टकारी लेकिन गर्व का क्षण भी 

मुख्यमंत्री ने कहा लद्दाख की इस घटना के बाद देश ने पुलिस स्मृति दिवस के रूप में उन्हें याद करने की परम्परा शुरू की और ये प्रत्येक वर्दीधारी के लिए प्रेरणा बना स्मृति बना, मैं इस बलिदान को त्याग को नमन करता हूँ उन्होंने कहा बीते एक साल में 11 पुलिस जवानों का ड्यूटी के दौरान प्राण गंवा देना कष्टकारी है लेकिन गर्व का क्षण भी है।

पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 25000 आवास  

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा पुलिस के प्रति मेरा प्रेम सदैव रहा है क्योंकि वो सर्दी, गर्मी बारिश, त्यौहार सब भूलकर कर्तव्य निभाती है और अपने परिवार के बीच सामंजस्य बनाये रखती है इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है कि जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ उनके व्यक्तिगत कल्याण की तरफ भी ध्यान दिया जाये इसलिए हमारी सरकार ने तय किया है कि सीएम आवास योजना के तहत 5700 करोड़ की लागत के  25 हजार सेअधिक मकान के पुलिस कर्मियों के लिए बनाए जाएंगे।

पुलिस के कारण ही अपराधियों के हौसले पस्त

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश को शांति का टापू कहा जाता है। इसका श्रेय प्रदेश पुलिस की सतर्कता, अनुशासन और समर्पण को जाता है। हमारे पुलिस कर्मी प्रदेश में नक्सलवाद, माफिया, साइबर अपराध के नियंत्रण और महिला सुरक्षा, तकनीकी नवाचार तथा जन-जागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। यह गर्व का विषय है कि पुलिस के कारण ही अपराधियों के हौसले पस्त हैं और हम सुशासन की ओर अग्रसर हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews