विधानसभा चुनाव एवं दुर्गा उत्सव के मद्देनजर पुलिस की सख्ती

विधानसभा चुनाव एवं दुर्गा उत्सव के मद्देनजर पुलिस की सख्ती

BHOPAL NEWS : विधानसभा चुनाव एवं दुर्गा उत्सव के मद्देनजर पुलिस की सख्ती नजर आ रही है, भोपाल में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में झांकी आयोजकों, रामलीला समिति, नगर रक्षा समिति एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद कर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया साथ ही झांकियों एवं कार्यक्रम स्थलों पर आमजनों की सुरक्षा हेतु सभी महत्वपूर्ण इन्तेजाम रखने, CCTV कैमरे लगवाने हेतु बताया गया, साथ ही रात 10:00 बजे तक ही ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करने भी समझाइए दी गई कि निश्चित डेसीबल में ही संचालन करेंगे, इत्यादि विषयों पर चर्चा कर जानकारी दी गई ।

चेकिंग जारी 

इसके अतिरिक्त विधान सभा चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील इलाक़ों/पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों एवं लोगों की सघनता से चेकिंग की जा रही हैं, विभिन्न क्षेत्रों में थाना प्रभारी एवं स्टॉफ द्वारा पैदल मार्च किया जा रहा है l

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews