गगनचुम्बी इमारत में बना पुलिस का आशियाना

गगनचुम्बी इमारत में बना पुलिस का आशियाना

भोपाल। जनता की सेवा में 24 घंटे तत्पर रहने वाली मध्य प्रदेश पुलिस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार को पुलिसकर्मियों के लिए बने आवास का लोकार्पण करेंगे। बता दें सीएम कमलनाथ गोविंदपुरा थाना परिसर में सुबह 10 बजे कार्यक्रम में इसका ऐलान करेंगे। मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा पुलिस विभाग के लिए 1813 आवास गृह, 12 प्रशासकीय भवन और स्वास्थ्य विभाग के 108 आवास गृहों निर्माण किया है। भोपाल पुलिस को गोविंदपुरा पुलिस लाइन में 244 नए आवास मिलेंगे. पुलिस के मैदानी अफसरों, अराजपत्रित अधिकारियों और सिपाहियों के लिए 300.45 करोड़ की लागत से कुल 1813 पुलिस आवास बनाए गए हैं। भोपाल में ही एफएसएल लैब और अलग-अलग जिलों में 11 थाना भवनों का निर्माण किया गया है. इसमें कुल 16.14 करोड रुपए खर्च किए गए हैं। भोपाल, इंदौर, विदिशा, राजगढ़ और शहडोल में पुलिसकर्मियों के लिए भवन बनाए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews