मध्य प्रदेश उपचुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, भूपेंद्र सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भूपेन्द्र सिंह नगरीय निकायों

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश उपचुनावों (MP By-election 2021) की तारीखों के ऐलान के बाद से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet) में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।भाजपा ने उन्हें उप चुनाव में चुनाव प्रबंधन के काम की जिम्मेदारी सौंपी है।इससे पहले मंगलवार देर रात सीएम हाउस पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने प्रभारी मंत्रियों को काम सौंपे है और पूरी मेहनत से उपचुनाव में जुटने को कहा है।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मप्र का मौसम फिर बदला, इन संभागों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार

इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद भूपेंद्र सिंह (Urban Administration Minister Bhupendra Singh) ने कहा कि मुझे पार्टी ने चुनाव प्रबंधन का कार्य देखने के लिए कहा है। मैं अब चुनाव प्रबंधन का काम देखूंगा।उपचुनाव के लिए पहले से ही बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी थी, हम (MP BJP) उपचुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पृथ्वीपुर और जोबट कांग्रेस की सीटें थी, हमारे लिए चुनौती है, हम पूरी ताकत से लड़ेंगे। जनता जानती है विकास के साथ जुड़ना है, तो जो सत्ता में पार्टी रहती है उसके अनुकूल परिणाम आते है। जनकल्याण और सुराज अभियान पर रोक लगाने की कांग्रेस (MP Congress) की मांग पर कहा कि कांग्रेस को विकास के काम से आपत्ति है। कांग्रेस का विकास से कभी नाता नही रहा। हमारे पहले से तय कार्यक्रम है फिर चाहे कोई भी कार्यक्रम हो। निर्वाचन आयोग (Election Commission) के निर्देश का पालन करेंगे।

यह भी पढ़े.. Electricity Bill : बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर- ऐसा किया तो होगी कार्रवाई

बता दे कि खंडवा लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर 2021 को मतदान होना है। 1 अक्टूबर को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसके बाद 8 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 11 अक्टूबर को नामांकन की जांच की जाएगी। 13 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख रखी गई है। 30 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसके बाद 2 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।बीजेपी हो या फिर कांग्रेस अभी तक किसी ने भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews