कोरोना ‘संकट’ में भी गर्म है मध्य प्रदेश की सियासत का पारा

पंचायत चुनाव

भोपाल| प्रदेश में कोरोना को लेकर जंग जारी है| सरकार लगातार इस महामारी से निपटने में जुटी है| इस बीच प्रदेश में सियासत है कि रुक नहीं रही है| पांच साल के लिए चुन कर आई कांग्रेस सत्ता जाने के बाद अचानक भाजपा पर हमलावर हो गई है| मध्य प्रदेश कांग्रेस ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से गुरूवार को कई ट्वीट कर भाजपा ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सियासी हमले किये गए |

नई सरकार का मंत्रिमंडल गठन न होने को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है| कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है- “मप्र बीजेपी के जो लोग शिवराज को मुख्यमंत्री नहीं बनने दे रहे थे, अब शिवराज उन्हें मंत्री नहीं बनने दे रहे हैं।” इसके अलावा सियासी घटनाक्रम के दौरान बैंगलोर की होटल में रुकने वाले पूर्व विधायकों पर भी कांग्रेस ने तंज कसा है| कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा है- “तरस आता है उन 22 जयचंदों पर जो 20 दिन बैंगलोर में लॉकडाउन रहे, और अब 21 दिन के लिए घरों में लॉकडाउन है।

पूर्व विधायक गोविन्द सिंह पर साधा निशाना
पूर्व विधायक गोविंद सिंह राजपूत को लोगों द्वारा फेसबुक पर ट्रोल करने को लेकर भी कांग्रेस ने निशाना साधा है| ट्वीट में लिखा है “जनता को जयचंद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : बीजेपी के प्राइवेट जेट से बैंगलोर जाने और फिर जनमत का सौदा करने वाले पूर्व विधायक गोविंद सिंह राजपूत की फ़ेसबुक वॉल अब जनता के आक्रोश से भर रही है।अभी तो ये शुरूआत है,
—जनमत और लोकतंत्र को बेचने की सजा मप्र की जनता और भी बड़ी देगी”।

कांग्रेस को याद आये सिंधिया
कांग्रेस में उपेक्षा के शिकार होकर पार्टी छोड़ भाजपा का हाथ थामने वाले वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक कांग्रेस को याद आ गए हैं| कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर कर निशाना साधा है| ट्वीट में लिखा है- “सुनिये ! ज्योतिरादित्य सिंधिया जी बता रहे हैं कि किस तरह शिवराज सरकार में किसानों को पैसा नहीं, युवाओं को रोज़गार नहीं और भाजपा को चिंता नहीं। सच तो सच ही रहता है, चाहे राज्यसभा की लालच में, अब कोई कुछ और कहता है”।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews