कांग्रेस के सभी विधायक भोपाल तलब, दिल्ली में बीजेपी नेताओं की बैठक

कांग्रेस के सभी विधायक भोपाल तलब, दिल्ली में बीजेपी नेताओं की बैठक

भोपाल/दिल्ली। मध्यप्रदेश में राजनीतिक उथल पुथल जारी है। भोपाल इन राजनीति की राजधानीन बन गया है और प्रदेश के सभी बड़े नेताओं ने भोपाल में डेरा डाल रखा है। शुक्रवार को दिग्विजय सिंह भी हालात पर नियंत्रण पाने के लिये दिल्ली से भोपाल पहुंचे और सीधे सीएम हाउस जाकर मुख्यंमंत्री कमलनाथ से मंत्रणा की। इस बीच कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को भोपाल तलब किया है और उन्हें यहां से बाहर न जाने की ताकीद की गई है। विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस और कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है इसलिये उसने सभी विधायकों का डेरा भोपाल में डलवा लिया है। कमलनाथ ने कैबिनेट की बैठक भी ली जिसमें सभी मंत्रियों से बात की गई और मंत्रियों ने सीए को आश्वासन दिया कि वो उनके साथ हैं। इस बैठक में बीएसपी विधायक रामबाई भी पहुंची थी और कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रीमंडल विस्तार में उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।

दूसरी तरफ दिल्ली में बीजेपी की बैठक जमी हुई है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर मध्यप्रदेश के बीजेपी नेताओं की मीटिंग हो रही है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, प्रह्लाद पटेल, गोपाल भार्गव, धर्मेंद्र प्रधान सहित कुछ और नेता भी शामिल हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews