बैतूल संसदीय क्षेत्र की मुलताई विधानसभा के 4 मतदान केन्द्रों में मतदान दल सामग्री लेकर हुए रवाना, पुनर्मतदान 10 मई को होगा

7 मई को मतदान कराकर लौट रही बस आग दुर्घटना का शिकार हो गई थी।
बैतूल संसदीय क्षेत्र की मुलताई विधानसभा के 4 मतदान केन्द्रों में मतदान दल सामग्री लेकर हुए रवाना, पुनर्मतदान 10 मई को होगा

BETUL NEWS : बैतूल लोकसभा क्षेत्र के मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चार मतदान केंद्रों पर 10 मई को फिर से मतदान होगा। 9 मई को मतदान दल सामग्री लेकर रवाना हो गए हैं।

बस आग दुर्घटना का शिकार 
7 मई को मतदान कराकर लौट रही बस आग दुर्घटना का शिकार हो गई थी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को घटना की जानकारी भेजी गई थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आयोग को घटना के बारे में अवगत कराया गया था।

पुनर्मतदान में अमिट स्याही मतदाताओं के बायें हाथ की मध्यमा अंगुली में

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बैतूल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मुलताई विधानसभा क्षेत्र 129 अंतर्गत आने वाले चार मतदान केंद्र मतदान केन्द्र क्रमांक 275-राजापुर, क्र. 276-दूदर रैयत, क्र. 279-कुंडा रैयत एवं क्रमांक 280-चिखलीमाल में 10 मई 2024 (शुक्रवार) को पुनर्मतदान मतदान कराने के आदेश जारी किए गए थे। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। सुबह 5:30 बजे मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। पुनर्मतदान में अमिट स्याही मतदाताओं के बायें हाथ की मध्यमा अंगुली में लगायी जाएगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews