Porn Video Chat : बीजेपी उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पुलिस में की शिकायत

Porn Video Chat : बीजेपी उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पुलिस में की शिकायत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अश्लील वीडियो चैट (porn video chat) वायरल होने के बाद बीजेपी के होशंगाबाद जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश माहेश्वरी (jaiprakash maheshwari) ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस वीडियो को एडिटेड बताते हुए उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरा था।

शिवपुरी में पुलिस की कार्रवाई, 6 हजार लीटर कच्ची शराब की नष्ट

मंगलवार की दोपहर होशंगाबाद के भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश माहेश्वरी के दो वीडियो वायरल हुए थे। इसमें वे वीडियो कॉलिंग में एक युवती के साथ अश्लील मुद्रा में नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने बिना वीडियो जारी किए बीजेपी पर निशाना साधा था। अब महेश्वरी ने इस पूरे मामले में सफाई दी है। उनका कहना है कि वीडियो एडिटेड है। चार महीने पहले एक युवती ने मुझे फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल भेजा था और मुझसे अश्लील बातें की थी। मैंने उसे ब्लॉक कर दिया था और सोहागपुर थाने में उसकी शिकायत भी की थी। बाद में युवती ने मुझसे पैसे भी मांगे और ब्लैकमेल करने की कोशिश की। लेकिन मेरे द्वारा मना करने पर उसने सोहागपुर के संदीप तिवारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वीडियो वायरल कर दिया।

बीजेपी के जिला अध्यक्ष को लिखे हुए एक पत्र में माहेश्वरी ने कहा है कि मुझे बदनाम करने और मेरी छवि धूमिल करने की नीयत से यह सब जानबूझकर किया गया है। मैंने इस पूरे मामले की शिकायत एसपी होशंगाबाद और साइबर सेल को की है। पार्टी की प्रतिष्ठा को मेरे कारण कोई नुकसान ना हो, इसीलिए मैं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि वीडियो की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी ने भ्रमित करने के लिए वीडियो बनाया जाए तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1440280831944052738?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews