प्रभुराम चौधरी पर दिग्विजय सिंह का तंज- ‘कुछ करो, शिवराज या सिंधिया का डर है?’

दिग्विजय सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी (Health Minister Dr. Prabhuram Choudhary) के कर्मचारी उनकी ही सरकारी गाड़ी (Government Vehicle) में शराब पीते हुए मिले, जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। प्रभुराम चौधरी अब विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। भले ही इस मामले में एक व्यक्ति को हटा दिया गया है और आगे कार्रवाई करने की बात कही गई है, लेकिन इस मुद्दे पर विपक्ष हमलावर हो गया है। इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने जोरदार तंज कसा है।

मुरैना पुलिस की कार्रवाई, 3 करोड़ के गांजे के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कुछ करो या सिंधिया का डर है
मामले का वीडियो सामने आने के बाद दिग्विजय ने तंज भरा ट्वीट किया ‘स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की सरकारी गाड़ी में कोरोना खत्म करता उनका स्टाफ। जो मंत्री कोरोना से मरते लोगों को बेड, ऑक्सीजन और इंजेक्शन उपलब्ध न करा सके, उनके स्टाफ के पास, सरकारी गाड़ी में अवैध शराब, वह भी लॉकडाउन में! कुछ करो शिवराज या सिंधिया का डर है?’ अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘मुख्यमंत्री जी व मुख्य सचिव जी क्या आप इसको संज्ञान में लेंगे?’

यह है मामला
दरअसल पूरा मामला रायसेन के सतालपुर थाना क्षेत्र का है। जहां स्वस्थ मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की गाड़ी जिसका नंबर MP-02-AV-6452 है वह इलाके से सायरन बजा कर निकली और गांव की एक सुनसान सड़क पर जा कर खड़ी हो गई। ग्रामीणों को लगा पुलिस की गाड़ी है। जब वहां पहुंच कर देखा तो 3 लोग मंत्री जी की गाड़ी में बैठ कर शराब पी रहे थे। जब उनसे पूछताछ की गई तो वो खुद को सरकारी लोग बताने लगे। जिसके बाद वीडियो बना रहे युवक के साथ ड्राइवर की बहस भी हुई और उसके बाद वीडियो बना रहे व्यक्ति को धमकाते हुए ड्राइवर वहां से गाड़ी लेकर भाग गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews